ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / निगम के अफसरों को दौड़ाया, बस्ती में नहीं घुसने दी जेसीबी

निगम के अफसरों को दौड़ाया, बस्ती में नहीं घुसने दी जेसीबी

भिलाई पावर हाउस के पास स्थित सूर्या नगर में भीषण अग्निकांड से प्रभावितों में घटना के दूसरे दिन गम और गुस्सा दोनों दिखा। प्रभावितों का आक्रोश दोपहर में निगम के अफसरों पर फूटा, उन्होंने अफसरों को दौड़ा दिया।सुबह लोगों ने बस्ती में मलबा हटाने पहुंचे निगम के जेसीबी को भी भीतर घुसने नहीं दिया।

इधर आग लगने के कारणों की जांच के लिए दुर्ग-रायपुर के फोरेंसिक एक्सपर्ट की छह सदस्यीय टीम ने सैंपल लिया।आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों को लेकर आज भी कई तरह की चर्चाएं होती रही।

 

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिया है। इसके अलावा प्रभावितों के राहत के सारे इंतजाम व मुआवजा भी दिया जाना है। भिलाई निगम की टीम ने आज इसके लिए सर्वे शुरू किया, दोपहर तीन बजे के करीब जैसी ही हाथों में फाइल लेकर प्रभावित परिवारों से निगम के अफसरों ने जानकारी जुटानी चाही तो लोग भड़क गए। महिलाएं व पुरूषों का आरोप था कि निगम के अफसर उक्त जमीन से उन्हें बेदखल करने के लिए जानकारी जुटा रहे हैं।

नगर बस्ती में शनिवार को भीषण आग लग गई थी। घटना में 130 से भी अधिक झोपड़ी खाक हो गए और इसमें रहने वाले लगभग नौ सौ लोग बेघर हो गए।आग से करीब एक दर्जन रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। आग सबसे पहले सागर सोनकर की झुग्गी में लगने की बात सामने आई।

आज फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने इसी घर के मलबा की जांच की। परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली। वहां से कुछ सैंपल भी कलेक्ट किए गए।आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों को लेकर आज भी कई तरह की चर्चाएं होती रही।

 

अफसरों ने सफाई देनी चाही परन्तु उनकी एक भी नहीं सुनी गई। इसके बाद भीड़ जुटती चली गई और माहौल बिगड़ता गया। हाल यह हुआ कि आक्रोशित लोगों ने फल मंडी की ओर से अफसरों को दौड़ाना शुरू कर दिया। अफसरों को अन्य लोगों ने बीच बचाव कर बचाया।

घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इससे पहले सुबह भी लोगों ने निगम के जेसीबी वाहन को रोक दिया। उक्त जेसीबी वाहन को निगम द्वारा मलबा हटवाने मंगाया गया था जिससे वहां पर नए सिरे से लोग झोपडी बना सकें।

About jagatadmin

Check Also

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड दोनों ने साथ में लगाई फांसी

भिलाई नगर :दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *