ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने सभा का आयोजन

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने सभा का आयोजन

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति  द्वारा उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने सभा का आयोजन सेक्टर 9 में किया गया।  सभा में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, लालचंद मौर्य और तेजबहादुर सिंह उपस्थित थे, जिन्होंने स्व. कल्याण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू ने कहा कि  हम सब उस हस्ती के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए हैं जिन्होंने भारत मे हिंदुत्व का झंडा फहराया, मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम  सभी 10 प्रखंडों और खंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा।  इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि 500 वर्षों के कलंकीत ढांचा को खत्म करने और श्रीराम जी के मंदिर निर्माण में यदि किसी की अहम भूमिका है  तो वह कल्याण सिंह की है।

प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि हम उस शख्सियत की श्रद्धांजलि में उपस्थित हुए हैं जिन्होंने देश में एक नया अध्याय लिखा। कल्याण सिंह जो सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे  लेकिन जब श्रीराम जन्म भूमि के विषय में जुड़े तब पूरे देश के दिलों में राज्य करने लगे।

उन्होंने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की वह सभी जाति धर्म के लोगों को एक समान एक सूत्र में बांधने का काम किया। मैं भगवान श्रीराम से विनती करता हूं कि आप के सबसे बड़े भक्त को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

 

About jagatadmin

Check Also

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड दोनों ने साथ में लगाई फांसी

भिलाई नगर :दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *