ताज़ा खबर
Home / Bastar / बीच बाजार घेरकर मुखबिर की हत्या

बीच बाजार घेरकर मुखबिर की हत्या

बस्तर  पुलिस मुखबिरी के शक में एक और ह्त्या हो गई है। एक दिन पहले नक्सलियों ने इसी वजह से एक युवक को मार दिया था। अब बस्तर संभाग के कांकेर में नक्सलियों ने युवक को गोली मारकर मार दिया।

माओवादियों ने उसे बीच बाजार में घेरकर मारा है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मामला कोयलीबेड़ा थाना के बदरंगी गांव का है।

कोयलीबेड़ा के गांव बदरंगी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में लगने वाले मुर्गा बाजार में कोयलीबेड़ा निवासी युवक महेश बघेल पहुंचा था। तीन साल पहले युवक व उसके परिवार पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था।

वह नक्सलियों के टारगेट में था और नक्सली उसकी तलाश कर रहे थे।वहीं मुर्गा बाजार में आने की जानकारी मिलने पर नक्सली भी शाम 5.30 बजे वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। उसके सिर में बंदूक से गोली मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और नक्सली भी वहां से नक्सली भी वहां से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार युवक महेश बघेल मूलत: ग्राम पंचायत आलपरस के आश्रित गांव हेटारकसा का रहने वाला था। तीन साल पहले नक्सलियों ने इसके परिवार पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इसके चलते पूरा परिवार गांव छोड़ कर कोयलीबेड़ा में रह रहा था। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंग ने बताया बदरंगी में ग्रामीण को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस तस्दीक व जांच के लिए जा रही है।

About jagatadmin

Check Also

भोजपुरी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन: प्रभुनाथ बैठा

भोजपुरी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन: प्रभुनाथ बैठा

भिलाई नगर। छग भोजपुरी परिषद की महत्वपूर्ण बेठक डायमंड फर्नीचर नन्दनी रोड भिलाई में परिषद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *