ममता हुई शर्मसार! iphone के लिए मां ने 8 महीने के मासूम को बेचा

नई दिल्ली : आई फोन का क्रेज लोगों में इस कदर बढ़ गया है कि उसे पाने के लिए लोग कोई भी हद पार कर लेते हैं। दूसरो के सामने खुद को बड़ा दिखाने लोग चोरी, लूटपाट यहां तक की दूसरो की हत्या भी कर दे रहें हैं। इसी तरह एक और मामला सामने आया है। लेकिन यह मामला ममता को शर्मसार कर देने वाला है। दरअसल, एक महिला ने iphone खरीदने के लिए अपने 8 माह के बच्चें को बेच दिया। मामला ए. बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गांधीनगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक,यहां रहने वाले आरोपी दंपती का एक आठ महीने का बेटा है। उन पर उसे दो लाख रुपये में बेच देने का आरोप है।

ये भी आरोप है कि बच्चा बेचने के बाद पति-पत्नी ने मिलकर ‘आईफोन खरीदा’ और बचे हुए पैसों से दीघा और मंदारमणि ‘घूमने’ गए। यहां कथित रूप से दोनों ने खूब सारी शॉपिंग की और रील्स बनाए। बताया जा रहा है कि,आरोपी पति जयदेव चौधरी और उसकी पत्नी साथी चौधरी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार 23 जुलाई को साथी चौधरी का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया। पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच आस आस-पड़ोस के लोगों ने साथी के हाथ में महंगा फोन देखा। उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों ने गौर किया कि दंपती का बच्चा भी कई दिनों से नज़र नहीं आ रहा। उन्होंने इस बारे में दंपत्ति से पूछा, लेकिन कोई सीधा जवाब नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के साथ जो महिला बच्चा खरीदी थी उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कॉलेज के बाहर लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या, शादी से किया था इनकार; आरोपी गिरफ्तार
Next post शिक्षकों के लिए नया फरमान, दाढ़ी बढ़ाकर शिक्षकों के स्कूल आने पर कटेगा वेतन