ताज़ा खबर
Home / खेल / आइपीएल दो दिवसीय मेगा आक्शन,एक्सीलरेटेड राउंड

आइपीएल दो दिवसीय मेगा आक्शन,एक्सीलरेटेड राउंड

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों को बचे हुए खिलाड़ियों में से 20-20 के नामों की लिस्ट आक्शन कमेटी को देने को कहा गया है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। आज मेगा आक्शन के एक्सीलरेटेड राउंड में केवल उन खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनका नाम लिस्ट में होगा।

50 लाख बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को खरीदने में राजस्थान और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। बाद पंजाब और चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने चार करोड़ में खरीदा। 50 लाख ब्रेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को खरीदने में कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ ने 90 लाख में खरीदा।

एक करोड़ बेस प्राइस वाले कैरेबियाई आलराउंडर ओडियन स्मिथ को खरीदने के लिए लखनऊ, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में राजस्थान ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में 6 करोड़ में पंजाब ने उन्हें खरीदा। 50 लाख बसे प्राइस वाले मार्को जेनसन को खरीदने के लिए राजस्थान और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

एक करोड़ बेस प्राइस वाले जयंत यादव के लिए लखनऊ और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.70 करोड़ में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाले विजयशंकर के लिए गुजरात और चेन्नई ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.40 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले क्रिस जार्डन अनसोल्ड रहे।

लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम रेस में कूदी। पंजाब ने 11.50 करोड़ में खरीदा। 75 लाख बेस प्राइस वाले डोमिनिक ड्रेक्स को खरीदने में गुजरात और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात ने 1.10 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जेम्स नीशम अनसोल्ड रहे।

लबुशेन अनसोल्ड रहे। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इयोन मोर्गन भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले सौरभ तिवारी भी अनसोल्ड रहे। एरोन फिंच भी अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले चेतेश्वर पुंजारा भी अन्सोल्ड।

रहाणे को कोलकाता ने खरीदा, मलान नहीं बिके

एक करोड़ बेस प्राइस वाले अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक करोड़ में खरीदा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले डेविड मलान अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले मंदीप सिंह को खरीदने के लिए दिल्ली और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा।

ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस साल के आक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं आइपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 14 करोड़ में खरीदा। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10.75 करोड़ में खरीदा। वनिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ में खरीदा।

वाशिंगटन सुंदर और कुणाल पांड्या ने भी बड़ी कमाई की। हैदराबाद ने सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि पांड्या को लखनऊ ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा। न्यूजीलैंड के लाकी फर्ग्यूसन को अहमदाबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि जोश हेजलवुड को लखनऊ ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा। आवेश खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रियान पराग और राहुल त्रिपाठी जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी भी महंगे बिके। ‘बेबी एबी’ नाम से प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को तीन करोड़ में मुंबई ने खरीदा।

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इयोन मोर्गन, जिमी नीशम, क्रिस जार्डन, लियाम लिविंगस्टोन, एडेन मार्कराम, ओडियन स्मिथ, रस्सी वान डेर डूसन, डेविड मालन, एडम मिल्न, टिम साउथी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जार्डन, ईवोन लुईस, एरोन फिंच, पाल स्टर्लिंग, लुंगी एनगीदी, मार्को जेन्सन, टिम डेविड के लिए बड़ी बोली लगाने की संभावना है। वहीं कुछ इंडियन क्रिकेट की बात करें तो अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, एस श्रीसंत, जयदेव उनादकट, इशांत शर्मा, केदार जाधव, नवदीप सैनी, हनुमा विहारी, मनदीप सिंह, चेतन सकारिया, विजय शंकर, शिवम दुबे, के गौतम, खलील अहमद, मयंक मारकंडे, संदीप शर्मा, मनन वोहरा, राज बावा और यश ढुल जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी।

 

About jagatadmin

Check Also

वीमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद जमकर जश्न मनाया. अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *