सरकारी आवास में मिला महिला जज का शव,बदायूं न्यायालय में तैनात थीं मृतक ज्योत्सना रॉय

बदायूं : जनपद में महिला जज का शव संदिग्ध हालात में मिला है। वह अपने क्वार्टर में अकेली रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ भी जुट गई है।

आपको बता दें कि पूरा मामला रजिस्ट्री कार्यालय के समीप बने जजेस क्वार्टर्स का है। मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्स्ना राय यहां पर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर कार्यरत थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव जजेस क्वार्टर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर जांच के लिये फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। बताया जाता है सिविल जज जूनियर डिवीजन अविवाहित थी और अपने आवास पर अकेली ही रहा करती थी। उनकी मृत्यु की सूचना लखनऊ में उनके परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। महिला जज का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृत्यु के कारण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  बाकी घटना के बारे में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खुले में कोयला परिवहन करते एसईसीएल के 27 ट्रक पकड़ाए…
Next post एक मार्च से शुरू होगी महतारी वंदन योजना