पूर्व सीएम भूपेश बघेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

रायपुर। छतीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व सीएम भूपेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया है । इसमें उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने की बात कही है। आपको बता दें कि भूपेश बघेल राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर नेआज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा है।पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाईकमान की ओर से भूपेश बघेल को चुनाव लड़ाने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल,  पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हैं.

इन जिलों में होगी बैठक :

इस बैठक की शुरुआत रायपुर लोकसभा से हुई थी.जो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लोकसभा सीटों की चर्चा पूरी हो चुकी थी. वहीं ये चर्चा रायपुर के बाद दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद और बिलासपुर के लोकसभा सीटों सीट पर हुई है. जिसमें कमेटी की ओर से लोकसभावार  के दावेदारों के नाम मांगे गए हैं जिनमें से कुछ मौजूदा विधायकों से भी चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी गई है। वहीं इन में से कुछ पूर्व विधायकों ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. इसके साथ ही कुछ नेताओं की ओर से पूर्व मंत्रियों को चुनाव लड़ाया जाने का भी सुझाव दिया गया है.

बैठक में सुझाए पूर्व मंत्रियों के नाम :

इस संदर्भ में अलग – अलग नेताओं की ओर से कई नाम बैठक इस में सुझाए गए हैं जिसमें  पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, हर्षिता स्वामी बघेल, और  विधायक भोलाराम साहू, गुरुमुख सिंह होरा,अमितेष शुक्ला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, साथ ही कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला और अमरजीत चावला सहित कई नाम इसमें शामिल हैं. ऐसे में अभी प्रदेश के सरगुजा, कांकेर बस्तर, रायगढ़, जांजगीर और कोरबा सीटों पर इसकी पर होनी चर्चा बाकी है. साथ ही  इन सीटों में कांग्रेस के दो मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत और पीसीसी दीपक बैज के नाम स्वाभाविक रूप से शामिल हैं. इसके साथ ही पूर्व विधायक संतकुमार नेताम,पूर्व मंत्री मोहन मरकाम,विधायक अनिला भेड़िया और कांग्रेस नेता बीरेश ठाकुर, जैसे नाम इस चर्चा में शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा जयंती स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में ब्रह्माकुमारीज द्वारा स्वर्णिम भारत की झांकी को प्रथम स्थान
Next post जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण