कोविड-19 के 421 नए मामले, 2 मरीजों की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 421 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में गुरूवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,48,301 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को बताया कि आज 42 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 1,124 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमित 2 मरीजों की मृत्यु हुई.

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में रायपुर से 51, दुर्ग से 13, राजनांदगांव से 19, बालोद से 5, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 5, धमतरी से 6, बलौदाबाजार से 30, महासमुंद से 4, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 31, रायगढ़ से 7, कोरबा से 37, जांजगीर-चांपा से 5, मुंगेली से 28, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 11, सरगुजा से 17, कोरिया से 7, सूरजपुर से 31, बलरामपुर से 12, जशपुर से 19, बस्तर से 7, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 0, कांकेर से 28, नारायणपुर से 7 और बीजापुर से 5 मामले हैं.

छत्तीसगढ़ में अब तक 11,48,301 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,30,227 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 4,056 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 14,018 लोगों की मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नेशनल पेंशन स्कीम के तहत,दुकानदारों को मिलेगा पेंशन
Next post रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिसकर्मी गिरफ्तार