पुलिस का दावा मार गिराया नक्सली,मृतक के परिजन ने बताया फर्जी

पुलिस का दावा मार गिराया नक्सली,मृतक के परिजन ने बताया फर्जी

नारायणपुर  बीती रात BSFकैंप के पास मुठभेड़ में नक्सली को मार गिराने का दावा पुलिस का दावा कर रही है। लेकिन उक्त युवक के परिजन अब मुठभेड़ को फर्जी बता रहे हैं।

पुलिस ने पुलिस लाइन में मीडिया के सामने भरमार बन्दूक के साथ शो कर अज्ञात नक्सली बताया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक का भाई भी डीआरजी का जवान है।

परिजनों का दावा है कि मृतक खुद भी बस्तर फाइटर बटालियन में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। मृतक का भाई जो कि डीआरजी का जवान है, उसका कहना है कि मेरा भाई नक्सली नही है। पुलिस फर्जी मुठभेड़ में मार कर नक्सली बता रही है।

वहीं पुलिस के दावे के मुताबिक पुलिस, DRG और BSF के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित BSF कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी फायरिंग की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ज्वेलरी दुकान से चोरी आरोपी गिरफ्तार
Next post जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने संभाली कुर्सी