ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / 24 करोड़ 31 लाख के विकास कार्यों की घोषणा; किसानों का किया सम्मान,CM भूपेश

24 करोड़ 31 लाख के विकास कार्यों की घोषणा; किसानों का किया सम्मान,CM भूपेश

 राजनांदगांव :   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां भर्रेगांव में विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। CM भूपेश ने जिलावासियों को 24 करोड़ 31 लाख 37 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कई हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, खुज्जी विधायक छन्नी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी मूर्ति का लोकार्पण किया।

भूपेश बघेल ने कहा कि  भर्रेगांव में चंदूलाल चंद्राकर की स्मृति में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया और उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। चंदूलाल चंद्राकर दुर्ग लोकसभा सीट से 5 बार सांसद रहे। छत्तीसगढ़ गठन में उनका अहम योगदान था। उनका निधन 2 फरवरी 1995 में हुआ था।

चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर “छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, मेरे गुरु, प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के आंदोलन को एक नई दिशा मिली थी। मातृभूमि के प्रति उनकी सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

किसान सम्मेलन में  सम्मान

धान खरीदी में जिन सोसायटी ने अच्छा काम किया, किसान सम्मेलन में उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ ही 35-36 ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप 5-5 लाख रुपए की घोषणा की गई है। CM ने मिलेट्स, कोदो, कुटकी के समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि केंद्र ने अभी तक इनका MSP घोषित नहीं किया है। हमने छत्तीसगढ़ में 3000 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से पिछले साल 52 हजार क्विंटल कोदो-कुटकी की खरीदी की थी। हमारा मिलेट्स प्लांट भी शुरू हो गया है। साथ ही संजीवनी या महिला समूह के द्वारा भी कुटाई करके बेचने का काम हो रहा है। मिलेट्स से 22 तरह के सामान भी बन रहे हैं।

छत्तीसगढ़ इस मामले में बहुत आगे है। भारत सरकार से कहना चाहूंगा कि वे मोटो अनाजों का समर्थन मूल्य भी घोषित करे। इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी अन्नदाता को बधाई देता हूं कि आज कृषि के क्षेत्र में लोगों का रुझान बढ़ा है। 12 लाख से बढ़कर इस बार धान बेचने वाले किसानों की संख्या 23 लाख हो गई है। 55 लाख मीट्रिक टन के बजाय 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है, साथ ही जमीन का रकबा भी बढ़ा है।

एथेनॉल प्लांट की जरूरत

15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी होती है और बहुत सारे किसान हैं, जो 20-25 क्विंटल से भी अधिक धान का उत्पादन करते हैं, तो वे धान को 1200-1300 रुपए में बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। उन्हें समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक मामले की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर राज्यपाल से सहमति लेनी पड़ती है। राज्यपाल के पास भेजा गया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है, अनुमति मिल जाए, तब जांच की जाएगी।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *