सिडनी से लेकर दिल्ली तक ऐसे मनाया गया नए साल का जश्न

देश और दुनिया में गर्मजोशी के साथ नए साल-2023 का स्वागत किया गया. 2022 को अलविदा कहते हुए पूरी दुनिया में 2023 के आगमन का जश्न मनाया गया.

न्यूजीलैंड में लोगों ने आतिशबाजी और लाइट शो के बीच 2023 का वेलकम किया.

आस्ट्रेलिया में भी शानदार आतिशबाजी के बीच नए साल 2023 का स्वागत किया गया.

देश भर में नए साल पर जश्न मनाया गया. कोचीन कार्निवल के हिस्से के रूप में फोर्ट कोच्चि में नए साल का स्वागत करने के लिए समारोह हुआ.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नए साल पर गंगा आरती के लिए भारी भीड़ उमड़ी. यहां होने वाली आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ी इलाकों में गए. कोविड-19 महामारी के दो साल के अंतराल के बाद नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिल्ली में इंडिया गेट पर पहुंचे.

नए साल पर कोरोना को लेकर भी एहतियात बरते गए. कई राज्यों सरकारों ने कोविड को देखते हुए खास दिशा निर्देश जारी किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मैं प्ले ब्वाय ये मेरा नंबर है,घरों में युवक ने फेंका अश्लील पर्चा
Next post काशी स्टेशन पर तैनात ESM, पत्नी बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत