जिसे पूरे देश में ढूंढ रही थी पुलिस उसे रामलला ने पकड़वाया,

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के कटनी में कुख्यात आरोपी किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी को कटनी पुलिस ने अयोध्या से अरेस्ट किया है. किस्सू तिवारी के खिलाफ करीबन 22 मामले दर्ज हैं.

22 में से एक मामला जबलपुर के कोतवाली थाने में और दूसरा इंदौर के थाना तुकोगंज में दर्ज हैं. इस पर 55 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. देश के कई कोनों में कुख्यात आरोपी किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी की तलाश की गई. लेकिन वो नहीं मिला. इसी बीच मुखबिरों की सूचना पर कटनी पुलिस अयोध्या पहुंची. पता चला कि वो रामलला के दर्शन करने पहुंचा है. पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MP का मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश अयोध्या से गिरफ्तार Previous post MP का मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश अयोध्या से
जाति प्रमाण Next post 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की होगी जांच : BJP