ताज़ा खबर
Home / खेल / गोल्ड जीतने पर देशभर से नीरज को मिल रही बधाई

गोल्ड जीतने पर देशभर से नीरज को मिल रही बधाई

नई दिल्ली,राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों ने शनिवार को भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इतिहास रचने के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा कि नीरज चोपड़ा की उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करेगी। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है वह हमेशा याद रखा जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, ‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपका जेवलिन गोल्ड ने बाधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। आप अपने पहले ओलिंपिक में भारत को ट्रैक और फील्ड में पहला पदक दिलाया है। आपका करतब हमारे युवाओं को प्रेरणा देगा। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ टोक्यो में इतिहास रचा गया है! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।’ उन्होंने नीरज की फोटो भी शेयर की है।

उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने ट्वीट किया, ‘अद्भुत प्रदर्शन! टोक्यो ओलिंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। आपने ट्रैक एंड फील्ड खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीत कर, देश को गौरवान्वित किया है। पूरा देश आज आपकी सफलता पर गर्व कर रहा है। भावी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, ‘गौरवमयी व ऐतिहासिक क्षण।ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई।’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘भारत का गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा! भारत का ओलिंपिक इतिहास रचा गया!आपका शानदार थ्रो एक अरब चीयर्स का हकदार है! आपका नाम इतिहास की किताबों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा।’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलवा कर तिरंगे का परचम पूरे विश्व में फहरा दिया है। इस उपलब्धि हेतु नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश को आप की ऐतिहासिक सफलता पर गर्व है!’

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘पुरुषों के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचने के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। 1.3 अरब लोग इस गौरवशाली क्षण को लंबे समय तक संजो कर रखने वाले हैं।’

About jagatadmin

Check Also

अरविंद केजरीवाल के PA पर लगा मारपीट का आरोप, CM हाउस पहुंची पुलिस

नई दिल्ली : – आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *