त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा, 20 जनवरी को मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने पंचायत चुनाव की घोषणा की।

28 दिसंबर से 3 जनवरी तक नामांकन होगा। 4 जनवरी को नामांकन करने वालों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नाम वापसी छह जनवरी तक किया जा सकता है। मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदान में नोटा का आप्सन नहीं होगा। पंचायत का चुनाव 20 जनवरी को होगा और उसी दिन मतदान केंद्रों में ही मतगणना होगी। चुनाव गैरदलीय आधार पर होगा।

छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में पंचायत चुनाव होगा। शुक्रवार से ही आदर्श आचार संहिता राज्य में लागू हो गई है। तीन जिला पंचायत और 30 जनपद पंचायतों में चुनाव होगा ।

निर्वाचन आयोग के नए नियम में प्रत्याशियों को साक्षर होना जरूरी है। राज्य में 235 सरपंच और 1807 पंच चुने जाएंगे। जिला पंचायत और जनपद पंचायतों में सदस्यों का चुनाव होगा। परिणाम आने के बाद 22 से 24 जनवरी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत
Next post जल जीवन मिशन के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण