ताज़ा खबर
Home / देश / निकाह के दिन घर से भागी सोनम, विष्णु संग मंदिर में लिए सात फेरे; बोली- ‘तीन तलाक और हलाला जैसी

निकाह के दिन घर से भागी सोनम, विष्णु संग मंदिर में लिए सात फेरे; बोली- ‘तीन तलाक और हलाला जैसी

बरेली: देवरनिया निवासी सोनम सिद्दीकी ने अपने ही क्षेत्र के विष्णु संग सात फेरे ले लिए। उनका कहना था कि उनकी आस्था भगवान श्रीराम में हैं विवाह से पहले भी वह विष्णु के साथ कई बार मंदिर भी गई थी। स्वजन ने उनका निकाह किसी दूसरी जगह तय कर दिया था। इसलिए जिस दिन निकाह था उसी दिन सोनम ने इज्जतनगर के एक मंदिर में विष्णु संग सात फेरे ले लिए।

अब वह भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगी। सोनम ने अब अपना नाम भी रश्मि रख लिया है।  सोनम ने बताया कि 12 साल पहले उनकी मुलाकात विष्णु संग हुई थी। तभी से वह उनके संग प्रेम प्रसंग में हैं।

परिवार ने तय कर दी थी शादी

विष्णु मौर्य एक कीटनाशक दवा की दुकान चलाते हैं। दोनों का काफी मिलना जुलना होता था। करीब 15 दिन पहले सोनम (अब रश्मि) के स्वजन को जब दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने उसका निकाह तय कर दिया। सोनम ने परिवार वालों को मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ।

शनिवार को उनका विवाह होना था। मगर सोनम पहले से ही विष्णु के साथ शादी का फैसला कर चुकी थी। इसीलिए शादी वाले दिन ही वह विष्णु संग भागकर बरेली पहुंची। इज्जतनगर क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। सोनम का कहना हैं कि, उन्हें अपने परिवार और ननिहाल वालों से खतरा है।

शादी के बाद दोनों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

सोनम ने बताया कि शादी से वह बहुत खुश हैं। शादी के बाद दोनों ने मंदिर में ही जय श्री राम के नारे लगाए। सोनम का कहना हैं कि अब वह अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करना चाहती हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से सब कुछ हो पाया।

About jagatadmin

Check Also

कोर्ट में शादी के बाद, दूल्हा-दुल्हन को मायके में छोड़कर हुआ फरा दुल्हन पहुंच गई थाने

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *