ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / नकली किन्नर बनकर वसूली,पैसे नहीं देने पर अपनाते थे यह पैतरा

नकली किन्नर बनकर वसूली,पैसे नहीं देने पर अपनाते थे यह पैतरा

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा किन्नर के भेष में घूमकर लोगों से जबरन पैसा वसूलने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं ने पिछले कुछ महीनों से शहर में काफी आतंक मचाकर रखा था। किन्नर समुदाय के लोगों ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और नकली किन्नरों को गिफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

किन्नर समाज अध्यक्ष जया बाई ने बताया कि नकली किन्नर बनकर महिलाएं उनकी कौम को बदनाम कर रही थीं। इसलिए वो लोग राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में गई थीं। वहां उन्होंने आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक से मामले की शिकायत की। उन्होंने उन्हें बताया कि गौरिया देवररिन महिलाओं के द्वारा शहर में नकली किन्नर बनकर लोगों के घर में जाकर जबरदस्ती पैसे मांगे जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर वो लोग उनके ऊपर मिर्ची पाउडर डाल देते हैं, उनके साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा करते हैं। इस शिकायत को महिला आयोग ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने दुर्ग कोतवाली पुलिस को कार्रवाी के लिए पत्र भेजा।

इसके बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और 5 नकली किन्नरों को पकड़ा। असली किन्नरों ने पुलिस को बताया कि 5 नकली किन्नर जिला अस्पताल के पास लोगों से जबरन पैसा वसूली कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तक तक असली किन्नरों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया। पुलिस सभी को थाने लेकर आई और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। सिटी कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली थी कि असली किन्नरों ने कुछ नकली किन्नरों को पकड़ा है। पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने मोहनी गौरिया, सुमन गौरिया, जलकी गौरिया, सलुज गौरिया और करिश्मा गौरिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *