पेट्रोल पंप ऑपरेटर

अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप ऑपरेटर पर किया हमला, मोबाइल,पैसे ले के हुए फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक पेट्रोल पंप में कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑपरेटर पर ईट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया हैं. इसके बाद फिर मोबाइल और नकदी रूपए छीन कर वहां फरार हो गए हैं. वहीं इस मामले के शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी ने CCTV फुटेज के माध्यम से उन बदमाशों की पहचान कर रही है. बता दें यह घटना मंगलवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है. यह मामला दुर्ग जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक तीन बाइक सवार युवक ने पुलगांव रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे थे.जहां पर उन्होंने 90 रुपए के पेट्रोल भरवाया और 100 रुपये पंप ऑपरेटर को दे दिए. जिसके बाद पंप ऑपरेटर अशरफ खान जैसे ही 10 रुपये वापस लौटने लगे तो बदमाशों ने और पैसे का डिमांड कर गाली – गलौच करते हुए. उसके सिर पर ईट से हमला कर दिया। इस दौरान अपनी जान बचने लिए पंप ऑपरेटर अपने केबिन में जाकर अंदर से बंद कर लिया था.

हालांकि बदमाशों ने ऑफिस के दरवाजे की कांच को तोड़कर अंदर घुस गए. जहां उसके साथ उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके पास से 10,000 रुपये की नकद राशि और स्मार्ट वॉच साथ ही मोबाइल छीन कर वहां से फरार हो गए थे.आपको बता दें इन बदमाशों की सारी हरकतें पेट्रोल पंप में लगे CCTV में कैद हो गई थी। वहीं इस घटना के दौरान घायल हुए,अशरफ खान ने आज सुबह कोतवाली थाना में उन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ में अपराध दर्ज कराया है. वहीं दुर्ग पुलिस अधिकारी इस मामले की अभी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मनी लांड्रिंग मामले में Paytm को बड़ा झटका..ED ने शुरू की जांच
दो लोगों हो गया मर्डर Next post वैलेंटाइन डे पर लव अफेयर के चलते हुए विवाद, दो लोगों हो गया मर्डर