सनातन का अपमान करने वाले उदयनिधि के खिलाफ FIR कराएंगे उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

भिलाई। भाजपा पार्षद व नगर पालिक निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बयान जारी किया है। यह बयान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिया है। दरअसल, स्टलिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान से विवाद हो रहा है। इस मामले में दया सिंह ने कहा है कि, स्टलिन ने हमारे सनातन का अपमान किया है। यह हम नहीं सहेंगे। अब ये नया भारत है। हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठाना सही नहीं है। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार स्टलिन को किसने दिया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

दया सिंह ने यह भी कहा कि, मोहब्बत की दुकानदार का असली किरदार सामने आ गया। यह राजनीति का विषय नहीं है। सनातन धर्म का अपमान सभी हिंदू धर्म का अपमान है। यह अचानक निकला हुआ बयान नहीं है, यह सोची समझी साजिश है। इनके “इंडिया” गठबंधन का प्रमुख उद्देश्य भी यही है कि सनातन धर्म को अपमानित करना और खत्म करना। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। सनातन धर्म पर कोई भी टिप्पणी करेगा उसके साथ क्या करना है, यह हमें पता है। तत्काल मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करते हैं। स्टलिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हम थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सनातन का अपमान करने वाले उदयनिधि के खिलाफ FIR कराएंगे उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे
Next post छत्तीसगढ़ में नेताओं को टिकट मिलने से ज्यादा सता रहा है IT और ED का डर