झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छुरा:  पुलिस ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना छुरा का है 13 अक्टूबर को सुबह क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपने साथ झाड फूंक के नाम पर हुए छेडखानी व दुष्कर्म की शिकायत की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी छुरा द्वारा आरोपी बैगा हरिवचन शर्मा के विरूद्ध धारा 354 , 376 का मामला पंजीबद्ध करने के बाद पुलिस टीम आरोपी हरिवचन शर्मा (48) की तलाश में निकली थी।

जहां रिपोर्ट के 1 घंटे के भीतर ही ग्राम भरुवामुडा में आरोपी को अपने हिरासत में लेकर थाना वापस आई टीम ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। वह मूल रूप से हाउस नंबर 75, वल्लभ नगर खजूरीकला जिला भोपाल का निवासी है।

यहां भरु‌वाडीह में रहता था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तुलाराम साहू आरक्षक डेकेश्वर सोनी, नरेन्द्र साहू , शिवदयाल नागेश, पार्वती ध्रुव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोयला से 500 करोड़ रुपए की अवैध वसूली में, IAS अधिकारी विश्नोई का नाम
Next post पूर्व पार्षद नरेश कोठारी के अवैध कब्जा पर चला बुलडोजर