अंधाधुंध फायरिंग, 4 को लगी गोली एक आरोपी गिरफ्तार

पटना: बिहार में फिर से गोलीबारी हुई है। पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया से 20 किलोमीटर दूर योगापट्टी थाना इलाके के गोलाघाट डुमरी अहिरौली गांव में गुरुवार सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है।

ग्रामीणों ने एक अपराधी को पिस्टल सहित पकड़ लिया है। योगापट्टी पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। घायलों में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उनके भाई विजय कुमार पटेल, ग्रामीण सुधन मांझी व रुस्तम मियां जख्मी हुए हैं। राजा बाबू पटेल को गले मे गोली लगी है।

अस्पताल में राजा बाबू पटेल ने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से एक अपराधी आया और फायरिंग शुरू कर दी। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। गोली उनके गले में लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नर बलि,मानव मांस खाने का संदेह शव को 56 टुकड़ों में काटा गया
Next post करवा चौथ पर इन कामों से मिलेगा बेहद शुभ फल, पति-पत्‍नी का खुल जाएगा भाग्‍य