ताज़ा खबर
Home / Rajasthan / मुख्यमंत्री गहलोत,पेंशन योजना की बहाल बजट की बातें

मुख्यमंत्री गहलोत,पेंशन योजना की बहाल बजट की बातें

Rajasthan मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संबोधन विधानसभा में शुरू हो गया है। वे बजट को लेकर जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शयराना अंदाज में कहा कि न पूछो मेरी मंजिल कहां है, अभी तो सफर का इरादा किया है, न हारूंगा उम्रभर ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वसुंधरा जी मैंने आप से ही बोलना सीखा है।

सीएम ने कहा कि कारोना का असर सभी जगह पड़ा है, लेकिन हमारे सुशासन की तारीफ पूरी दुनिया में की गई है। उन्होंने चिरंजीवी योजना की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का एलान किया है। सरकार 10 हजार होम गार्डस की भर्ती करेगी, ये सरकारी कार्यालयाें में तैनात किए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए सीएम ने पुरानी पेशन योजना बाहल कर दी है।

कृषि बजट की बड़ी बातें…

  • कृषक योजना राशि को दो हजार से बढ़ाकर पांच हजार करोड़ किया गया है। प्रदेश के 85 लाख किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
  • ऑर्गेनिक खेती के लिए 600 करोड़ रुपए का अनुदान देने का एलान किया गया है।
  • बीज उत्पादन के लिए 12 लाख लघु किसानों को 75 करोड़ का मुफ्त बीज दिया जाएगा।
  • ग्रीन हाउस के लिए किसानों को 400 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।
  • तीन लाख पशु पालकों को मुफ्त बीज दिया जाएगा।
  • प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए 50 फीसदी अनुदान या एक करोड़ तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • 31 दिसंबर 2012 से चल रही बिजली कनेक्शनों की पेंडेंसी को आगामी दो साल में खत्म किया जाएगा।
  • किसानों के लिए फसल सुरक्षा मिशन की शुरुआत की गई है।
  • प्रदेश में 15 कृषि महाविद्यालय खोले जाएंगे।
  • पांच हजार नए डेयरी बूथ खोलने जाएंगे।
  • झुंझुनू में पशु चिकित्सा अस्पताल खोला जाएगा।
  • 100 वाटर हार्वेस्टिंग अनिकेत बनाए जाएंगे।
  • 35 हजार किसानों को तारबंदी के लिए अनुदान मिलेगा।
  • दूध पर अनुदान राशि दो से बढ़कर पांच रुपए की गई।
  • बजट की बड़ी घोषणाएं…      
    • राज्य में बोन मैरो सहित कई ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी।
    • प्रदेश में 100 यूनिट खर्च करने वालों को 50 यूनिट फ्री, 101 से 150 यूनिट तक तीन रुपए का अनुदान, इससे ऊपर 300 यूनिट तक दो रुपए यूनिट का अनुदान दिया जाएगा।
    • प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और कुछ जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
    • मनरेगा में 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।
    • जोधपुर को नया डेंटल मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा
    • प्रदेश में 1000 नए उप स्वास्थ केंद्र और 50 उपस्वास्थ केंद्र को प्राथमिक केंद्र में बदला जाएगा।
    • चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर भी पीड़ित का इलाज होगा, इसके लिए कलेक्टर को अधिकृत किया जाएगा। उपचार के दौरान या बाद में भी कार्ड भी बन सकता है।
    • दो हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
    • 36 नए कन्या महाविद्यालय खोलने जाएंगे।
    • 100 करोड़ की लागत से जयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा।
    • टोंक में और भरतपुर में मल्टीप्लेक्स स्टेडियम बनेगा
    • 15 हजार बच्चों को निशुल्क कोचिंग की दी जाएगी।
    • परीक्षा में होने वाली नकल को रोकने के लिए एसओजी में एंटी नकल सेल बनेगा।
    • एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
    • जुलाई में रीट लेवल-टू की परीक्षा होगी, इसमें छात्रों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।
    • मुख्यमंत्री स्कूटर दिव्यांग योजना पांच हजार किया गया है।
    • छात्रा को दी जानें वाली स्कूटी की संख्या 30 हजार कर दी गई है।
    • मातृत्व योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी, 35 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ।
    • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर प्रदेश में आरआईएसएफ का गठन किया जाएगा।
    • इन्द्र रसोई की संख्या बढ़ाकर 1000 की जाएगी।
    • 500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।
    • प्रदेश के दस जिलों में 180 करोड़ की लागत से अल्प संख्यक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
    • राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में 10 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।
    • 13 लाख करोड़ से हर घर तक जल पहुंचाने का काम किया जाएगा। इससे 20 लाख घरों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा।
    • 33 लाख चिरंजीवी महिला मुखियाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्ट फोन मिलेंगे
    • जनवरी 2004 से रिटायर्ड कर्माचारियों को अगले साल से पूरी पेंशन मिलेगी।
    • 10 हजार होमगार्ड को सरकारी कार्यालयों में तैनात किया जाएगा।
       

    कानून व्यवस्था होगी मजबूत
    प्रदेश में 500 पुलिस मोबाइल यूनिट बनाई जाएंगी और पुलिस अभय कमांड के कैमरे की संख्या 30 हजार होगी। कमिर्शयल सेंटर्स पर सीसीटीवी अनिवार्य कर उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के हर जिले में साइबर थाने खोले जाएंगे। इसके अंतर्गत 10 से ज्यादा नए थाने खुलेंगे। जोधपुर हाईकोर्ट परिसर में सात करोड़ की लागत से बार काउंसिल के लिए भवन बनेगा।

    मेट्रो का किया जाएगा विस्तार
    जयुपर के बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200 फीट बाइपास तक मेट्रो के का विस्तार किया जाएगा। अबांबाड़ी से सीतापुरा तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी।

    बजट पेश करने के लिए सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंच गए थे। कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी देने के बाद विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी और भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य विधायक भी विधानसभा में पहुंच गए थे।

    बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि आज में साल 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह बजट प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हम किसान, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मजदूर, युवा, महिलाओं और आमजन सहित सभी वर्गों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

About jagatadmin

Check Also

पटरी से उतरीं साबरमती सुपरफास्ट की बोगियां, ब्रेक लगाने के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन

राजस्थान : राजस्थान के अजमेर में आज (18 मार्च 2024) तड़के साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *