ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / ‘भगवा रंग त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे’,सीएम भूपेश बघेल

‘भगवा रंग त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे’,सीएम भूपेश बघेल

भिलाई :   पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़े पहने जाने के विवाद पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे हैं। बताएं कि उन्होंने क्या त्याग किया है।

 बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में बघेल ने कहा, ‘ये विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो ध्रुवीकरण कर रही है। कोई व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहन लेता है तो उससे कुछ हो नहीं जाता है। कार्यक्रम में कुछ लोग काले कपड़े पहन कर आए हैं तो क्या वो मुख्यमंत्री का विरोध करने आए हैं।

कोई नीला कपड़ा पहना है तो क्या वे अंबेडकराइड हो गया है।’साधु संत भगवा रंग का वस्त्र धारण करते हैं। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहनकर निकल रहे हैं। वो तो वसूली करने के लिए भगवा रंग पहन रहे हैं। रंग की ही बात है तो भाजपा बताए कि आज उनके सांसद और विधायक जो हीरो हैं वो हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं। अलग-अलग रंग का कपड़ा पहन रहे हैं। उनके बारे में उनकी क्या सोच है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग को लेकर भूपेश बघेल का अध्ययन कम है। अगर बजरंगी उनकी नजर में गुंडे हैं तो क्या एनएसयूआई राष्ट्र भक्त हैं।

विदेशी टिप्पणी का सीएम ने किया विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री को कोई विदेश का व्यक्ति टिप्पणी करें ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कल भी मैंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है मैं आज भी इसका विरोध करता हूं। इसके लिए मंत्री ही नहीं उस देश के लोगों को प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *