ताज़ा खबर
Home / देश / इस बार गणतंत्र दिवस होगा अनोखा

इस बार गणतंत्र दिवस होगा अनोखा

देश में हर साल की तरह 26 जनवरी 2022 (26 January) को भी भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73th Republic Day) मनाएगा।

यह पूरा कार्यक्रम कोविड19 प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के राजपथ पर ही आयोजित होगा। इस बार के कार्यक्रम में पहली बार थोड़ा बदलाव किया गया है।

गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) 30 मिनट की देरी से शुरू होगी, जो 90 मिनट की होगी। इस बार परेड साढ़े 10 बजे शुरू होगी। जो 8 किलोमीटर लंबी होगी।

रायसीना हिल से शुरू होते हुए परेड राजपथ से इंडिया गेट और वहां से लाल किले तक जाती है।  इस बार दिल्ली की झांकी परेड में शामिल नहीं होगी। वहीं इस बार परेड में कुछ अनोखा दिखने की उम्मीद है।

वहीं दूसरी तरफ परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को भी याद किया जाएगा। देरी का कारण बताते हुए अधिकारी ने कहा कि यह परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने की वजह से होगी।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे। जवान परेड में हिस्सा लेंगे, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार दिल्ली की झाकी राजपथ पर नहीं देखेगी। ये झांकियां लाल किले तक जाएंगी और वहां सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए लगाई जाएंगी।

संक्रमण फैलने के खतरों के बीच अब केंद्र ने फैसला किया है कि इस साल 5 से 8 हजार लोग ही शामिल होंगे। जबकि पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में 25 हजार लोग पहुंचे थे। हालांकि, इस बार कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते यह संख्या बेहद सीमित रही है। क्योंकि राजधानी दिल्ली में अभी भी कोविड के कड़े नियम लागू हैं। ज्यादातर लोगों से अपील है कि घर से ही परेड देखें।

इस समारोह में ऑटो रिक्शा चालकों, सफाई कर्मियों और कोविड वारियर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उधर, गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त पाबंदी जारी कर दी है। दिल्ली में 20 जनवरी से 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर और पैरा-जंपिंग समेत कई चीजों पर रोक लगाई गई है।

सेना के जवान दिखाएंगे करतब स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर गणतंत्र दिवस समारोह भी बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगा।

गणतंत्र दिवस परेड समारोह में अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट दिल्ली में राजपथ पर देखा जाएगा। भारतीय वायु सेना स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 75 विमानों से राजपथ पर फ्लाईपास्ट करेगी।

About jagatadmin

Check Also

कोर्ट में शादी के बाद, दूल्हा-दुल्हन को मायके में छोड़कर हुआ फरा दुल्हन पहुंच गई थाने

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *