रायगढ़ में बच्चे सहित प्रदेश में 23 पॉजिटिव मिले

कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को दुर्ग में एक और मरीज की मौत हो गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब दुर्ग में ही मौत हुई है। गुरुवार को भी एक मरीज ने दम तोड़ दिया था। इस बीच प्रदेश में 23 नए कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हुई है। वहीं दूसरी ओर रायगढ़ में 13 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। सभी बच्चे भूपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल के हैं। सभी संक्रमित‎ स्टूडेंट्स को हॉस्टल से गेस्ट हाऊस‎ में शिफ्ट कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर भूपदेवपुर‎ स्थित नवोदय स्कूल कैंपस को‎ कंटनमेंट जोन घोषित कर दिया गया‎ है।

प्रदेश भर में 20 हजार 932 नमूनों की जांच हुई। इस दौरान 23 लाेगाें में संक्रमण पाया गया। एक मरीज की मौत हुई है। दुर्ग-भिलाई की 75 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। महिला का इलाज पिछले एक सप्ताह से भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा था। गुरुवार को भी दुर्ग में 50 साल की कोरोना पीड़ित की मौत हो गई थी।

कोरोना महामारी से जान गंवा चुके लोगों की संख्या बढ़कर 13 हजार 597 हो गई है। शुक्रवार को 28 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। अब भी 296 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें से सबसे अधिक 67 मरीज रायगढ़ जिले में हैं। रायपुर में 58 और दुर्ग में 38 लोगों का इलाज हो रहा है। बिलासपुर में 31 और कोरबा में 13 एक्टिव केस हैं।

अभी प्रदेश के केवल तीन जिले ही ऐसे बचे हैं, जहां कोरोना का एक भी केस नहीं है। इसमें बेमेतरा, बलरामपुर और नारायणपुर शामिल है। तीन दिन पहले तक महासमुंद, जशपुर और कोंडागांव में भी मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। गुरुवार को बलरामपुर, जशपुर और कोंडागांव में नए मरीज मिल गए। शुक्रवार को महासमुंद में एक भी मरीज मिला। गुरुवार को प्रदेश भर में कोरोना के 34 मामले दर्ज हुए थे।

22 जिलों में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। इसमें राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदा बाजार, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरापुर, जशपुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर शामिल हैं। महासमुंद और दंतेवाड़ा से एक-एक मामला सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने किया था विस्फोट
Next post 15 से 18 साल के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू