जान गंवाने वाले स्टूडेंट के परिजनों से बात की,दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त PM मोदी

जान गंवाने वाले स्टूडेंट के परिजनों से बात की,दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त PM मोदी

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. अब भी रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है, रूसी जवान अब कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं. दोनों लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं. युद्ध को खत्म करने के लिए रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द होगी. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से

PM मोदी ने यूक्रेन के खारकीव में जान गंवाने वाले स्टूडेंट नवीन के पिता से बात की. इस दौरान पीएम ने दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने EU को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने रूसी हमले को आतंक करार दिया. साथ ही कहा कि रूस लगातार मिसाइलें दाग रहा है. रूस के हमले में 16 बच्चे मारे गए हैं. रूस क्रूज मिसाइलों को आम लोगों पर दाग रहा है.
गोलाबारी ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में नागरिकों को निशाना बनाया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी मिसाइल हमले ने खारकीव शहर के एक केंद्रीय चौक पर हमला किया. उन्होंने इससे आतंक करार दिया है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस को कोई माफ नहीं करेगा. इस घटना को कोई नहीं भूलेगा.

यूक्रेन की राजधानी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. क्योंकि वहां बार-बार एयर रेड साइरन बज रहे हैं. इसका मतलब है कि यहां कभी भी हमला हो सकता है. बता दें कि यूक्रेन में हालात काफी गंभीर हो गए हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यूक्रेन हमले में जान गंवाने वाले छात्र के परिजनों से बात की. इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम नवीन की बॉडी लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि नवीन CM बोम्मई के ही होम डिस्ट्रिक्ट हावेरी के रहने वाले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिवरात्रि पर राशि के अनुसार रुद्राभिषेक कर बाधाओं से पाएं मुक्ति
Next post स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथरावBJP समर्थकों पर आरोप