सनशाइन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमिटेड की संपत्ति नीलाम, निवेशकों को वापस किए जाएंगे रुपए

दुर्ग:   जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां चिटफंड कंपनी सनशाइन हाईटेक इन्फ्राकॉन लिमिटेड की संपत्ति को नीलाम किया गया है। इस कंपनी ने यहां के लोगों को अधिक रिटर्न का लालच देकर उनका करोड़ों रुपए निवेश कराया था। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब कंपनी के सभी फरार डॉयरेक्टरों और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी करने के साथ उनकी चल अचल सम्पत्ति की नीलमी की जा रही है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार डायरेक्टर और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके साथ ही उनकी सम्पत्ति चिहिन्त उसकी कुर्की कराई जा रही है। दुर्ग पुलिस ने 16 मार्च 2017 को प्रार्थी मेघनाथ देशलहरे (36 साल) निवासी खम्हरिया थाना उतई की शिकायत पर चिटफंड कंपनी सनशाइन के नाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। कंपनी ने लोगों को उनकी जमा राशि 5 वर्ष में दोगुना करने का लालच दिया था। पुलिस ने कंपनी के 4 डॉयरेक्टर और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

सनशाइन हाईटेक कंपनी के गिरफ्तार डॉयरेक्टर रमेशचंद्र नायक (37 साल) के स्वामित्व की जिला बालोद अंतर्गत 0.62 हेक्टेयर जमीन चिहिन्त कर नीलाम करवाई। इन नीलामी से जिला प्रशासन को 1 करोड़ 40 लाख रुपए प्राप्त हुए। अब यह राशि कंपनी में निवेश किये गये निवेशकों को लौटाई जाएगी।

जिले में अब तक 3 चिटफंड कंपनी की नीलामी करवाई जा चुकी है। इसमें जिला प्रशासन को 2 करोड़ 92 लाख 78 हजार 102 रुपये प्राप्त हुए थे। इस राशि से 33 लाख 84 हजार रुपए 21 निवेशकों को वापस की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन ने शुष्क इंडिया कंपनी की संपत्ति को भी 2 करोड़ 56 लाख 97 हजार 102 में नीलाम किया है। निवेशकों के सत्यापन बाद यह राशि उन्हें वापस की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सड़क किनारे खड़ी वाहनों पर, निगम ने चलाया अभियान
Next post प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, 10 लाख फिरौती की मांग