दुर्ग: दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ फांसी लगा ली। आज सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकती देख लोगों ने पुलिस को खबर की। मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकती लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी, वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता था। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। महिला पति से अलग मायके में रह रही थी।