ताज़ा खबर
Home / देश / राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया,देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया,देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच गई हैं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। इधर संसद भवन में कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू किया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘करके राहुल गांधी को गिरफ्तार,हौसले तोड़ नहीं पाएगी सरकार।।संसद के जिस आंगन से तानाशाही हुकूमत ने राहुल गांधी को गिरफ्तार किया है, भाजपा को वहां भी मुँह तोड़ जवाब मिलेगा।’

दरअसल, सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में सत्याग्रह करने का निर्णय लिया था। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता राजघाट पर सत्याग्रह शुरू करने वाले थे। हालांकि, वहां परमिशन कैंसिल कर दिया गया। इलाके में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के समीप प्रदर्शन शुरू किया।

About jagatadmin

Check Also

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब, जानें तिथि, पूजाविधि और नियम

Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *