Modi Cabinet : मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। बता दें कि देश में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) में बिहार से किसे जगह मिलेगी, यह तस्वीर भी अब साफ हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार के मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी दे दिए गए हैं।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान को खेल मंत्रालय और जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है।

बिहार के आठ नेता मोदी 3.0 में शामिलबता दें कि मोदी 3.0 में बिहार से कुल आठ नेताओं को जगह मिली है। इन सभी नेताओं ने शपथ ग्रहण भी कर ली है। दरअसल, रविवार को ही राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।

शपथ लेने वाले बिहार के नेताओं में जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, राज भूषण चौधरी और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं।

बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद तय हो गया था कि देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

बिहार के इन नेताओं को मिला मौका 

बता दें कि बिहार से केंद्रीय मंत्रियों में शामिल कुल आठ नेताओं में जदयू के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सांसद जीतन राम मांझी , हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, उजियारपुर सीट से भाजपा के सांसद नित्यानंद राय, मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद राज भूषण चौधरी, जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर , राज्यसभा में भाजपा के सांसद सतीश दुबे का नाम शामिल है।

बिहार के नेताओं को मिला ये पोर्टफोलियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। बिहार के आठ नेताओं में से किसे कौन सा मंत्रालय मिला है, यह जानकारी इस प्रकार है।

नेता पार्टी मंत्री पद पदभार/मंत्रालय
ललन सिंह जदयू केंद्रीय कैबिनेट पंचायती राज मंत्रालय/पशुपालन एवं डेयरी विभाग
गिरिराज सिंह भाजपा केंद्रीय कैबिनेट कपड़ा मंत्रालय
जीतन राम मांझी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा केंद्रीय कैबिनेट सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्रीय कैबिनेट खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
नित्यानंद राय भाजपा राज्य मंत्री गृह राज्यमंत्री
रामनाथ ठाकुर जदयू राज्य मंत्री कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
राज भूषण चौधरी भाजपा राज्य मंत्री जल शक्ति राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबे भाजपा राज्य मंत्री खान और कोयला राज्य मंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं 16 लड़कियां, RPF को हुआ शक, पूछताछ की तो सामने आया ये सच…
Next post केंद्र में राज्य मंत्री का दर्जा पाने वालों में तोखन साहू सातवें सांसद