बांग्लादेशी मामले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 24/05/2025 को थाना मोहन नगर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड नंबर 16 जयंती नगर दुर्ग में शशी उपाध्याय के मकान में दो बांग्लादेश की लड़कियां अवैध रूप से आकर रुकी हुई है सूचना पर तसदीक रेड एवं वैधानिक कार्रवाई किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 318(4),319(2), 336(3),3(5) बीएनएस 2023 एवं विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 एवं पासपोर्ट भारत में प्रवेश अधिनियम 1920 की धारा 3 एवं पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 एवं जोड़ने धारा 249(3),61(ख) बीएनएस 2023 का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। मामले में दो बांग्लादेशी आरोपियां 01. सपना मंडल उर्फ सपना नूर उर्फ सपना शर्मा पति अभय शर्मा उम्र 31 वर्ष पता बाघा जोतिन जाधवपुर पश्चिम बंगाल जोबरहाट दिनाजपुर बांग्लादेश हाल शशी उपाध्याय का मकान जयंती नगर दुर्ग 02. रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम पिता जेर मोहम्मद उम्र 27 वर्ष पिता आसनसोल लखीमपुर पश्चिम बंगाल स्थाई पता जोबरहाट दिनाजपुर बांग्लादेश हाल पता शशि उपाध्याय का मकान जयंती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर को दिनांक 24/05/2025 के 16:50 एवं 17:00 बजे क्रमशः गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जो केंद्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध है। मामले सदर में आज दिनांक को उक्त मामले में शामिल आरोपी अभय कुमार शर्मा एवं शशि उपाध्याय के अपने अपने सकूनत भिलाई 03 चरोदा एवं जयंती नगर दुर्ग में होने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश दी गई जो उक्त आरोपीगण अपने-अपने पर उपस्थित मिले जिन्हें लेकर थाना आए बाद पूछताछ किया गया जो मामले में जुर्म घटित करना स्वीकार किया बाद आरोपीगण से पूछताछ कर कथन लिया गया जिनके विरुद्ध मामले में सम्मिलित होकर अपराध घटित करना साक्ष्य सबूत पाए जाने से आरोपी 01 अभय कुमार शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा उम्र 30 वर्ष पता डोंगरे कॉलोनी सत्संग मंदिर के पीछे भिलाई 03 चरोदा स्थाई पता नौदर थाना मोहरगंज जिला चंदौली उत्तर प्रदेश एवं 02 शशि उपाध्याय पति सतीश उपाध्याय उम्र 63 वर्ष तथा वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर दुर्ग को दिनांक 29/05/2025 के समय 12:05 बजे एवं 12:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शराब पीने के नाम पर पैसा मांग कर नहीं देने पर गाली गलौज मारपीट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
Next post मंदिर तोड़ने को लेकर जमकर हंगामा, बजरंग दल के सदस्य ने चर्च पर फहराया भगवा झंडा