मध्‍य प्रदेश के मऊगंज में धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में पथराव, चार घायल

मऊगंज/रीवा (Mauganj News)। मऊगंज जिले के खटखरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत महादेवन मंदिर से लगी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर मंगलवार शाम विवाद हो गया। आगजनी के बाद दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए।

naidunia_image

क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में 144) लागू

एहतियात के तौर पर मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में 144) लागू कर दी है। मौके पर जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पहुंचे।

naidunia_image

रीवा से ब्रज वाहन और बल बुलाकर कर दिया तैनात

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को हिरासत में लेकर पुलिस ने फिलहाल रीवा भेज दिया है। कलेक्टर-एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रीवा से ब्रज वाहन और बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है।

naidunia_image

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी धरने में शामिल

  • महादेवन मंदिर परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ अपने तरीके से प्रदर्शन किए।
  • हिंदूवादी नेता संतोष तिवारी तीन दिनों से धरना देकर भूख हड़ताल कर रहे थे।
  • मंगलवार की देर शाम मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी धरने में शामिल हुए।

naidunia_image

जेसीबी लेकर पहुंचे विधायक, दीवार तोड़ने की कोशिश

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने अपने समर्थकों के साथ जेसीबी की मदद से दीवार तोड़ने की कोशिश की। विधायक की मौजूदगी में भीड़ उग्र हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कितना ताकतवर भारत का ‘आकाशतीर’ सिस्टम? हवा में ही दुश्मनों का काम होगा तमाम
Next post छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ पुलिस ने की मारपीट, घर वाले बोले- ‘अब बाहर निकलने से भी डर लगता है’