भारतीय सेना को मिलेगी स्वदेशी ATAGS, इस आर्टिलरी गन की रेंज 48 किलोमीटर तक

नई दिल्ली : भारतीय सेना के लिए 155 एमएम कैलिबर की अडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) की खरीद को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी ने मंजूरी दे दी है। ये स्वदेशी गन सिस्टम है जिसे डीआरडीओ ने डिवेलप किया है। भारतीय सेना के लिए इस गन सिस्टम की डील करीब 7000 करोड़ रुपये की है। डील 307 हावित्जर की है। इसकी रेंज 48 किलोमीटर तक है। भारत फोर्ज और टाटा अडवांस सिस्टम्स इसे बनाएगा। डील के मुताबिक भारत फोर्ज कुल डील में से 60 पर्सेंट गन बनाएगा और 40 पर्सेंट गन टाटा अडवांस सिस्टम्स बनाएगा।

और पावरफुल होगी भारतीय सेना

करगिल युद्ध के बाद सेना का आधुनिकीकरण करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए। सेना की आर्टिलरी यानी तोपखाने को और मजबूत किया गया और स्वदेशी तोपों को भी सेना में शामिल किया गया। भारतीय सेना के पास अब 155 Mm अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर M-777 गन भी हैं। इसकी खास बात ये है कि ये इतनी हल्की है कि हेलिकॉप्टर के जरिए हाई ऑल्टिट्यूट इलाके में पहुंचाया जा सकता है।

भारतीय सेना को अमेरिका से मिली 145 तोपें

भारत ने अमेरिका से 145 तोपों का करार किया था और सभी तोपें भारतीय सेना को मिल चुकी है। इसे लद्दाख के साथ साथ ईस्टर्न सेक्टर में LAC पर भी तैनात किया जा चुका है। 100 K-9 वज्र भी भारतीय सेना में शामिल की जा चुकी है, ईस्टर्न लद्दाख में चार साल पहले बोफोर्स के साथ साथ M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर और K-9 वज्र भी तैनात किया गया। स्वदेशी गन धनुष भी भारतीय सेना में शामिल किया जा चुका है। अब जल्द ही ATAGS भी भारतीय सेना के तोपखाने की ताकत को बढ़ाएगा।

आर्टिलरी की ताकत बढ़ाने के लिए तेजी से काम

भारतीय सेना अपने तोपखाने (आर्टिलरी) की ताकत बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। टारगेट है कि साल 2040 तक सभी तोपें 155 एमएम कैलिबर की होंगी। अभी 105 और 130 एमएम की तोपें (आर्टिलरी गन) भी हैं। ज्यादा कैलिबर मतलब ज्यादा घातक। रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी दिखाया है कि किसी भी युद्ध में बढ़त हासिल करने के लिए फायरपावर बड़ा फैक्टर है। इसमें ज्यादा कैजुवल्टी आर्टिलरी फायर की वजह से हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post BJP विधायक को बुलेटप्रूफ गाड़ी इस्तेमाल करने की सलाह? पुलिस ने कहा- आपको अलर्ट किया जाता है…
Next post ईशा देओल के तलाक के बाद मां हेमा मालिनी की ‘रोमांटिक’ सलाह, बेटी ने किया खुलासा- ‘लड़कियों के लिए…’