श्री अटल बिहारी वाजपेई छत्तीसगढ़ वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे: विधायक श्री ललित चंद्राकर

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण कर मनाया गया सुशासन दिवस

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

दुर्ग/  देश में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (ग्रामीण) विधायक श्री ललित चंद्राकर ने जिला पंचायत दुर्ग के सभा कक्ष में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेई छत्तीसगढ़ वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी है। अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने करते हुए छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर में जिला पंचायत सभा कक्ष में काव्या जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री रूपेश पांडे, अरदीप डीडी मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, श्री गौरव मिश्रा एवं जनपद पंचायत के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अटल परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
Next post दोस्त ने ही की अपने दोस्त की हत्या, उधारी की रकम बनी हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार