दुर्ग पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 150 से अधिक वारंट किये गये तामिल

जिला दुर्ग में लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियो पर तामिली हेतु दिनांक 29-30 जून की दरम्यानी रात्रि विशेष अभियान के तहत् जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियों की पता साजी हेतु विशेष टीम गठित कर वारंटियों के सकुनत तथा संभावित जगहो पर दबिश दिया गया। अभियान के तहत् कुल 167 वारंट को दुर्ग पुलिस द्वारा तमिल किया गया। इस विशेष अभियान के तहत् वारंटियो का नाम सूचीबद्ध कर, फिंगर प्रिंट लेकर डाटा बेस तैयार किया गया है। अभियान में जिलो के सभी थानो के साथ-साथ एसीसीयू की टीम के द्वारा वारंटियो की पतासाजी एवं धरपकड की गई है।

उक्त कार्यवाही में वर्षों से फरार थाना वैशाली नगर के पुराने वारंटी को भी पकड़कर वारंट तामील किया गया । इस प्रकार जिले में कुल 167 वारंट में से 112 स्थाई वारंट और 55 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना की चौथी लहर आने वाली है… क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, अगले 28 दिन में क्‍या बड़ा होने वाला है?
Next post ट्रंप ने फिर गिराया भारत पर ‘बम’, सीधा हमला बता एक्‍सपर्ट ने दी बड़े नुकसान की चेतावनी