इसरो के पूर्व अधिकारी को शिरडी में बनना पड़ा भिखारी…पुलिस ने पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलासा

पुणे/शिरडी: महाराष्ट्र के अहित्यानगर में स्थित साईं बाबा मंदिर पूरे साल भक्तों से गुलजार रहता है। हजारों साईं भक्त अपनी मन्नत लेकर साईं बाबा दरबार में पहुंचते हैं। शिरडी में पुलिस द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने मंदिर के पास कुछ भिखारियों को भीख मांगते हुए पकड़ा तो इसमें एक इसरो के पूर्व अधिकारी भी शामिल निकले। जब इसरो के पूर्व अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिसकर्मी भौचक्के रहे गए। उन्हें पकड़े गए शख्स की बात पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने अन्य खुद को पूर्व इसराे स्टॉफ बताने वाले शख्स को दूसरे स्टॉफ से अलग किया।

इसरो वैज्ञानिक को बनना पड़ा भिखारी
शिरडी पुलिस के अनुसार भिखारियों के खिलाफ ऑपरेशन में काफी लोगों को हिरासत में लिया गया था। इन्हीं में शामिल एक शख्स ने खुद का नाम के एस नारायणन बताते हुए अपने परिचय में खुद को पूर्व इसरो स्टॉफ बताया। पुलिस ने बताया कि जब और पूछताछ की गई तो पूर्व इसरो अधिकारी ने बताया कि वह 1988 में इसरो अधिकारी बने थे। 2008 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। पुलिस के अनुसार के एस नारायणन ने बताया कि उनके भाई ने उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए। उनका बड़ा बेटा यूके में काम कर रहा है। के एस नारायणन ने कहा कि वह साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी आए थे। नासिक में उनका बैग चोरी हो गया। उसमें आधार कार्ड, आई कार्ड और पैसे थे। इसलिए उन्हें मजबूरी में भक्तों से पैसे मांग को विवश होना पड़ा।

बयान दर्ज करने के बाद छोड़ा
नारायण ने पुलिस को बताया कि पीएसएलवी, जीएसएवी और चंद्रयान मिशन के दौरान इसरो में थे।श्रीहरिकोटा के ए राजराजन उनके मित्र हैं। पुलिस ने यह जानकारी मिलने के बाद नारायण को भिखारियों से अलग रखा। उनके बैंक खाते और अन्य जानकारियों की जांच की गई। नारायणन के दावों की शिरडी पुलिस ने पुष्टि की। शिरडी पुलिस ने बाद में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक को छोड़ दिया। शिरडी गए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक को भीख मांगने के लिए विवश होने की घटना चर्चा में आ गई है। डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह के अभियान में मुंबई के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को भी भीख मांगते हुए पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post क्या गुंडा बनेगा रे तू…चलती ट्रेन से फोन खींचने की फिराक में था चोर, यात्री ने पकड़ लिए बाल, हाथ पकड़ खिड़की से लटकाया
Next post तहव्वुर राणा पर पूर्व IPS किरण बेदी की प्रतिक्रिया, ‘मैं सुझाव दूंगी कि अगर संभव हो तो…’