महाकुंभ तक “बाबा की बारात” का आमंत्रण कार्ड: धर्मगुरूओं व अखाड़ा के महामंडलेश्वर को दया सिंह ने भेंट किया आमंत्रण कार्ड, भिलाई आने दिया न्यौता

भिलाई। शहर में निकलने वाली सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात की चर्चा महाकुंभ तक होने लगी है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह पहुंच गए हैं महाकुंभ। जहां उन्होंने सनातनी धर्मगुरूओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्हें भिलाई आने का न्यौता दिया गया है। दया सिंह द्वारा भेंट किए गए कार्ड पाकर धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है और कहा है कि दया सिंह का काम सनातन के प्रति बढ़िया है।

दया सिंह ने कहा कि, कुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचा हुआ है। इसमें आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर वैष्णवी जगदंबा नंदगिरी और एंबेसडर का आर्शीवाद लिया गया। उन्होंने कहा है कि वे जरूर बाबा की बारात में भिलाई पहुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग जिला पंचायत चुनाव में तीन अभ्यर्थियों ने ली अभ्यर्थिता वापस, अब 12 निर्वाचन क्षेत्र से 47 अभ्यर्थियों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा
Next post मेमर्स जेके लक्ष्मी सीमेंट ग्राम मलपुरीखुर्द एवं खासाडीह धमधा के सपूर्ण क्षेत्र एक वर्ष अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित