खुशहाली का बजट, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रावधान, विष्णु के सुशासन से बदल रहा छत्त्तीसगढ़: दया सिंह

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भी बजट में प्रावधान के लिए विष्णु देव साय सरकार को सुझाव दिया था। उन सुझावों को प्रावधानों में शामिल किया है। इससे शहरों का विकास तेजी से होगा। सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बजट में प्रावधान का अनुरोध किया था। जिसे शामिल किया गया है। आज बजट पेश किया गया। इसमें कई जरूरी विषयों को शामिल किया गया है। दया सिंह ने कहा कि, रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो की डिमांड काफी पहले से होती आ रही थी। अब उसके सर्वे के लिए फंड रखा गया है। स्टेट कैपिटल रिजन के लिए भी फंड अलॉट हुआ है। नगर निगम की तस्वीर बदलने के लिए अलग से बजट दिया जा रहा है। युवाओं के लिए नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य में विष्णु सरकार ने हर मुद्दे को शामिल किया गया है। आने वाले वर्षों में सरकारी भर्तियां निकलने वाली है। विष्णु के सुशासन की झलक साफ दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रजत जंयती वर्ष का यह बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी – विधायक ललित चंद्राकर
Next post इस्लाम में होली खेलना हराम… मौलाना साजिद रशीदी बोले- हिंदुओं की मांग ठीक