रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पोस्ट में सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अर्धनग्न तस्वीरें दिखाई गईं थी, जिनके शरीर पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को अपमानजनक पाया और इसलिए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के बाहर जमा हुए और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। 

पुलिस ने शांति की अपील की

लाटकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है और उन्होंने लोगों से स्थिति को और न बिगाड़ने की अपील की। ​​एसडीपीआई नेता अब्दुल मजीद ने भी सोमवार रात लोगों से पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा न होने की अपील की क्योंकि पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं।