नवाचारी शिक्षकों को विनोबा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

दुर्ग: कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों के 05 शिक्षकों को माह नवंबर के लिए पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विनोबा ऐप के माध्यम से हर महीने जिले के नवाचारी शिक्षकों को “पोस्ट ऑफ द मंथ” और विभिन्न कौशल संवर्धन पहल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा बोलेगा बचपन, टॉप 3 क्लस्टर और उत्कृष्ट दुर्ग कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने पाटन ब्लॉक के सुशील कुमार सूर्यवंशी और सृष्टि तिवारी, धमधा ब्लॉक की प्रीति गेण्ड्रे और जितेंद्र कुमार, दुर्ग ब्लॉक की उषा शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, विनोबा नोडल डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तमन, ए.पी.सी विवेक शर्मा, ओपन लिंक्स फाउंडेशन से प्रोजेक्ट ऑफिसर प्राची तुमसरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है कांग्रेसी – ललित चंद्राकर
Next post एलजी ने ईडी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी इजाजत, चुनाव से पहले AAP को झटका