उफान पर शिवनाथ नदी, SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी

भिलाई: दुर्ग जिले में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण दुर्ग से बहने वाली शिवनाथ नदी उफान पर है। इसकी वजह से बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। जिला प्रशासन में नदी के किनारे वाले गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।

naidunia_image

बता दें कि नदी के हालात को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी लगा दिया गया है। नदी किनारे के गांव में ईंट भट्ठा के मजदूरों को भी वहां से हटाया जा रहा है। दुर्ग शहर के कई वार्डों में भी पानी भर गया है। शंकर नगर, बोरसी, मीनाक्षी नगर, गया नगर, मालवीय नगर चौंक, जल परिसर, पद्मनाभपुर, बोरसी में जगह जगह पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘बिहार आकर दिखाएं, पटक-पटककर मारेंगे’, निशिकांत दुबे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने दी ये नसीहत
Next post ‘राहुल गांधी का विदेश में न घर है न ससुराल, फिर क्यों जाते हैं बार बार’… छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ने क्यों साधा निशाना