Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने DJ की तेज और जानलेवा आवाज के संबंध में अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत से कहा कि आपने तो शपथ पत्र देकर सब कुछ सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन फिर भी ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है?






आम आदमी शांति से जीना चाहता है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में कैसे रह सकता है? यह स्वाभाविक है कि अंबिकापुर और दुर्ग जैसी हृदय विदारक घटनाएं होंगी। परेशान व्यक्ति और क्या कर सकता है?
आम आदमी शांति से रहना चाहता है: चीफ जस्टिस
गुरुवार को जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस (Bilaspur High Court) रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता भारत से चीफ जस्टिस ने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखना जरूरी है। आम आदमी शांति से रहना चाहता है, लेकिन जो हालात बन रहे हैं, उनमें उन्हें क्या करना चाहिए?
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जताई नाराजगी
चीफ जस्टिस ने ध्वनि प्रदूषण की स्थिति की लगातार निगरानी करने और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। पीआईएल की सुनवाई के दौरान, उन्होंने दुर्ग की घटना का विशेष उल्लेख किया और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नाराजगी जताई।
सीजे ने कहा कि जब एक व्यक्ति ने त्योहार के दौरान तेज आवाज में डीजे न बजाने का अनुरोध किया, तो उसे अस्वीकार कर दिया गया, जिससे परेशान होकर उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
कोई भी धमकी कानून से बड़ी नहीं: चीफ जस्टिस
