Skip to content

Menu
  • Home
  • खास खबर
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • आस्था
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सियासत
  • ई पेपर
  • स्वास्थ्य
  • 20 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 JAGAT BHOOMI
  • जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत…
Menu

सुपेला पुलिस की सक्रियता से मोटर सायकल चोर गिरफ्तार

Posted on October 26, 2024

भिलाई। दिनांक 16.10.2024 को प्रार्थी संजय शाह निवासी मैत्री विहार सुपेला द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.2024 की रात्रि 09.30 बजे कालीबाड़ी मंदिर राधिका नगर सुपेला के पास मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 07 एलएच 4638 खड़ी किया था जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल-मुल्जिम की पता तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की आर.के. ग्राउण्ड सुपेला एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने हेतु खड़ा है। सूचना मिलते ही संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम युवराज सोनी कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला बताया तथा मोटर सायकल कालीबाडी राधिका नगर सुपेला से चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल जप्त किया गया तथा आज दिनांक 25.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले जेल जा चुका है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, विनोद सिंह, आर. सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह एवं धर्मेन्द्र सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-25-at-6.41.36-PM.mp4

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2025 | Design: Newspaperly WordPress Theme