करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही थी महिला पुलिसकर्मी, बीच रास्ते रेप कर तोड़े दांत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला हेड कांस्‍टेबल के साथ रेप (Female head constable raped) का मामला सामने आया है. महिला पुलिसकर्मी करवा चौथ मनाने के लिए देर रात कानपुर जिले में स्थित अपने ससुराल जा रही थी. उसी वक्‍त एक युवक महिला को जबरदस्‍ती उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. कानपुर के सेन पश्चिम पारा की रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल की पोस्टिंग अयोध्या में है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी करवाचौथ मनाने के लिए शनिवार रात को अयोध्या से कानपुर स्थित अपने गांव जा रही थी. गांव के पास वह पैदल ही अकेले अपने घर की ओर जा रही थी. रात का समय था और वह सादे कपड़े में थी.

पुलिस ने बताया कि उसी वक्‍त एक युवक सिपाही को जबरदस्ती खींचकर सुनसान खेत में ले गया. महिला कांस्‍टेबल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए और रेप किया.

महिला सिपाही ने चबाई आरोपी की उंगली 

इस दौरान महिला सिपाही ने जमकर विरोध किया और आरोपी की एक उंगली भी चबा डाली. आरोपी के साथ हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी का एक दांत भी टूट गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान आरोपी भाग गया.

घटना के बारे में महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस को घटना की सूचना दी. घाटमपुर के एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि महिला सादे कपड़े में अपने घर जा रही थी, तभी सुनसान जगह देखकर आरोपी उसे जबरदस्ती लेकर खेत में गया और उसके साथ रेप किया.

उन्‍होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post LLB छात्र दोस्त संग मिलकर घर में छाप रहा था नकली नोट, यू-ट्यूब से सीखकर खड़ा किया गिरोह
Next post शराब तस्करी का नया मॉडल, नकली पैर से कर रहा था ‘खेला’, कारनामा देख पुलिस की फटी रह गईं आंखें