‘मैं पीछे नहीं रहूंगा…’, मोदी सरकार ने डेलिगेशन में किया शामिल तो शशि थरूर का आया रिएक्शन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी भारत की आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है. इसी कड़ी में भारत की ओर से अब सात डेलिगेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखेंगे, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम भी शामिल किया गया है. शशि थरूर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

भारत की ओर से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अपना नाम शामिल होने पर शशि थरूर ने एक्स पर एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “भारत सरकार ने मुझे पांच बड़े देशों में हाल की घटनाओं पर देश का पक्ष रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा है, इसके लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जब बात देश के हित की हो और मेरी जरूरत हो तो मैं पीछे नहीं हटूंगा.”

पाकिस्तान के झूठे दावों का होगा पर्दाफाश

भारत का ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई को सामने रखेगा. इसके साथ ही पाकिस्तान के झूठे दावों का भी पर्दाफाश करेगा. पाकिस्तान का दावा है कि वह आतंकवाद को पनाह नहीं देता है. भारत अब तस्वीरों और वीडियोज के माध्यम से इसके सबूत दिखाएगा और इस झूठ को दुनिया के सामने रखेगा.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. भारतीय सेना ने इसके सबूत भी सबके सामने रखे थे. हालांकि, पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारत ने बच्चों, स्कूलों और मस्जिदों को अपना निशाना बनाया, जिसका भारतीय सेना ने खंडन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पाकिस्तान को 4300 करोड़ का झटका! तीसरे मुल्क के रास्ते भी अब भारत में घुस नहीं पाएगा दुश्मन
Next post मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के दो भगोड़े आतंकी गिरफ्तार, NIA ने हिरासत में लिया, 6 लाख का था इनाम