उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को निकाय चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गये जोन प्रभारी…

भिलाई. निकाय चुनाव के लिए भिलाई जिला भाजपा ने जोन प्रभारी और सदस्यों का गठन किया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है‌। दया सिंह को अहिवारा नगर पालिका परिषद का जिम्मा दिया गया है‌। दया सिंह के अलावा अन्य भाजपा नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है। बता दें कि दया सिंह लगातार संगठन के कामों को बखूबी से कर रहे हैं। हर टास्क को पूरा करने में खूब मेहनत करते हैं, पार्टी संगठन को इसका लाभ भी मिल रहा है। इसीलिए उन्हें यह जिम्मा दिया गया है।

संगठन की ओर से जारी आदेश में क्या लिखा है…?

नगर पालिका परिषद् अहिवारा का निर्वाचन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने भाजपा जिला प्रभारी संदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन जी की सहमति से सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र को तीन जोन में विभक्त करते हुये चुनाव में सहयोग हेतु जोन प्रभारी / सह प्रभारी सहित सदस्यों की टीम गठित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में पेयजल, छांव, लाईट, फर्नीचर सहित अन्य बुनियादी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Next post महाकुंभ नगर : प्रधानमंत्री से वृद्धजन की मुलाकात एक अविस्मरणीय संस्मरण