बीएसपी प्लांट से कॉपर स्क्रैप चुराने वाले 04 अन्य आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

थाना क्षेत्रातंर्गत में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाकर चोरी की अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुए थाना भिलाई भट्टी पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया। विदित हो कि दिनांक 31/05/2025 को सुबह 06.15 बजे करीबन वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 CY 1564 बोरिया आउट गेट से बाहर निकालने के लिए आई उक्त कार को CISF बल सदस्यों द्वारा रोक कर गहनता से चेक करने के दौरान पाया गया कि आरोपी शिवम यादव के द्वारा अन्य व्यक्ति के नाम का गेट पास को योजनाबध्द तरीके से कुटरचित कर छल करने के प्रयोजन से फर्जी गेट पास तैयार कर असली गेट पास के रूप में प्रयोग कर आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया था । आरोपी शिवम यादव के द्वारा अपने अन्य साथी मनेाज कुमार वर्मा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर योजना बनाकर बीएसपी का फर्जी गेटपास तैयार कर उसी गेटपास के सहारे वाहन कार को संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर कोकओवन-सीसीडी एरिया के पास पड़े हुए स्क्रैप कॉपर केबल टुकड़ा वजनी करीबन 240 किलोग्राम को चोरी की नीयत से कार में बनी गुप्त कैविटी में छुपा कर संयंत्र से बाहर ले जाने के दौरान वाहन कार सहित आरोपी को पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से स्क्रैप कॉपर केबल वजनी 240 किलोग्राम कीमती 1,32,000/-रुपए, घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 CY 1564, संयंत्र के भीतर प्रवेश करने का कूटरचित बीएसपी गेट पास को बरामद कर जप्त किया गया था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीगणों आकाश कुहीकर, सचिन पौनीकर, एस.अनिल, कैलाश ताम्रकार का पता तलाश करआरोपीगणों का मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी आकाश कुहीकर के द्वारा अपने साथी एस. अनिल एवं सचिन माणिकराव पौनीकर के माध्यम से प्राप्त बीएसपी कर्मचारी के गेटपास को अपने मोबाईल के द्वारा एडिट कर बीएसपी कर्मचारी के फोटो के स्थान पर अपने साथियो का फोटो लगाकर फर्जी कूटरचित गेटपास तैयार करना तथा चोरी कर लाये गये स्क्रैप कॉपर केबल को खपाने हेतु कैलाश बर्तन दुकान के संचालक कैलाश ताम्रकार को देना बताया गया। आरोपीगणो से कूटरचित बीएसपी गेटपास, अन्य बीएसपी गेटपास, मोबाईल को जप्त किया गया । आरोपीगणों द्वारा योजनाबध्द तरीके से भिलाई इस्पात सयंत्र जैसे संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश कर चोरी जैसे अपराध को घटित करना पाये जाने से आरोपीगण आकाश कुहीकर, सचिन पौनीकर, एस.अनिल, कैलाश ताम्रकार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि भारत चौधरी, आरक्षक विश्वजीत सिंह, हीरेश साहू, युगल देवांगन, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नवीन कानून एवं लघु अधिनियम की विवेचना के संबंध में वरिष्ठ आरक्षकों का प्रशिक्षण
Next post थाना छावनी अन्तर्गत आदर्श नगर केम्प 1 भिलाई मे हुए हत्या का प्रयास के मामले का खुलासा