थाना छावनी अन्तर्गत आदर्श नगर केम्प 1 भिलाई मे हुए हत्या का प्रयास के मामले का खुलासा

प्रार्थिया गोल्डी सिंह पति सूरज सिंह उम्र 34 साल की रिपोर्ट पर थाना छावनी मे अपराध क्रमांक 269 / 2025 धारा– 109, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रार्थिया के *बताये अनुसार घर के सामने का गेट बंद था तथा प्रार्थिया के घर के बाहर दिवाल में लगा लाईट जल रहा था उस समय घर में उसके अलावा उसके ससूर, सास, बेटा, बेटी भी थे। वह किचन में काम कर रही थी किचन से देखी की घर के गेट के पास दो मोटर सायकल से 4-5 व्यक्ति आकर रूके व उसमें से एक व्यक्ति जिसका नाम रविशंकर है जो प्रार्थिया के पति के साथ 2-3 बार प्रार्थिया के घर भी आ चूका है वह गेट को खोलकर आंगन में आ गया उसके दाहिने हाथ में एक छोटा हथियार था वह अंदर के दरवाजा के पास आकर भाभी सूरज को बाहर भेजो मैं उसे मारूंगा बोला जिस पर वह बोली सूरज घर पर नहीं है फिर वह दरवाजे को जोर जोर से धक्का देने लगा डरकर घर के अंदर का लाईट बंद कर दी फिर रविशंकर बोला की सूरज को बाहर निकालो नहीं तो दोनों को जान सहित मार दूंगा व थोडी देर बाद जान से मारने की नियत से अपने पास रखे पिस्टल से एक गोली फायर किया तथा उसके साथ में आये अन्य 3-4 व्यक्ति सभी वहां से अपने मोटर सायकल से भाग गये । आरोपियो से पूछताछ करने पर गोल्डी सिंह के घर सूरज को हत्या करने के नियत से हथियार से गोली चलाना स्वीकार किया आरोपी रविशंकर से एक मैगजीन जिसमे 02 कारतूस लगा हुआ व एक मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल , टी शिवकुमार से एक पिस्टल जिसके मैगजीन मे एक कारतूस लगा हुआ एवं एक मोबाईल फोन एवं विजय चन्द्राकर से मोबाईल फोन जप्त किया जाकर मामले में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम अजय सिंह, एसीसीयू टीम, थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डे, उनि वरूण देवता, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, नितिन सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विवेचना मे आवश्यक सहयोग तत्काल किया जाकर आवश्यक कार्यवाही कि गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीएसपी प्लांट से कॉपर स्क्रैप चुराने वाले 04 अन्य आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
Next post अवैध निवासरत 02 बांग्लादेशी नागरिक कैम्प-02 छावनी से गिरफ्तार