इंदौर में मुफ्त प्लाट, बच्चों की पढ़ाई और दवा दिलाने के नाम पर मतांतरण की साजिश

इंदौर। ग्रामीण इलाके और तंग बस्तियों की महिलाओं-बच्चियों के मतांतरण की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। हीरानगर पुलिस ने एक क्रिश्चियन नेता को गिरफ्तार किया है। वह मुफ्त प्लाट-पढ़ाई और दवा का लालच देकर क्रिश्चियन बनाने का प्रयास कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपित पूर्व भी सनातन धर्म विरोधी संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा जा चुका है। घटना हीरानगर थाना अंतर्गत सुखलिया (एएम सेक्टर) की है। हिंदू संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत की शिकायत पर पास्टर थॉमस मैथ्यू की गिरफ्तारी हुई है।

भीड़ में शामिल होकर घर में पहुंचे

मैथ्यू प्रति रविवार मतांतरण संबंधित गतिविधियों के लिए महिलाओं और बच्चों को बुलाता था। रविवार को राजावत ने छह महिलाओं को मैथ्यू के घर का पता पूछते देखा तो शक हुआ। परिचित कपिल कौशल (कबीटखेड़ी) और कृष्णा वाघ (स्कीम-78) के साथ भीड़ में शामिल हुए और मैथ्यू के दो मंजिला मकान पर जा पहुंचे। उस वक्त करीब 25 महिलाएं, पुरुष और बच्चे मैथ्यू के घर में मौजूद थे।

सनातन धर्म के बारे में भड़का रहा था

मैथ्यू उन्हें सनातन धर्म के बारे में भड़का रहा था। राजावत के मुताबिक मैथ्यू को प्रलोभन देते हुए सुना है। वह सनातन धर्म को बुरा और देवी-देवताओं को झूठा बता रहा था। उसने कहा कि यीशु ने जीवन मानवों के लिए त्यागा है। हिंदू देवताओं ने मानवों के लिए कुछ नहीं किया।

हनुमान चालीसा फाड़ने की कोशिश की

उसके घर आई महिलाओं में खरगोन, सांवेर रोड, स्कीम-78 जैसे क्षेत्र की थीं। भड़काऊ भाषणों के साथ बार-बार उन्हें यीशु में आस्था और विश्वास रखने के लिए कह रहा था। वह हनुमान चालीसा फाड़ने की कोशिश कर रहा था तो राजावत ने रोक दिया। इसी बीच हंगामा हो गया और पुलिस को बुलाकर मैथ्यू को पुलिस के हवाले कर दिया।

कई लोगों का करवा चुका है मतांतरण

महिलाओं ने बताया कि कई लोगों का मतांतरण करवा चुका है। उन्हें मुफ्त का प्लाट, बच्चों की पढ़ाई और दवा दिलवाने का प्रलोभन दिया गया है। मतांतरण के लिए आई ज्यादातर महिलाएं इसी लालच का शिकार थीं। एसआई शिवराजसिंह के मुताबिक मैथ्यू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उसका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ को वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात, दुर्ग से नागपुर के बीच होगा सफर
Next post प्रेमी ने दिया धोखा, तो महिला बोली- ‘आठ महीने पहले इसी के साथ मिलकर कर चुकी हूं पति की हत्या’