दूसरे युवक संग पत्‍नी ने रचाई शादी, गुस्साए पति ने इंस्टाग्राम पर बनाई मर्डर की साजिश, पुलिस ने पकड़कर निकाला जुलूस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के दूसरे पति की हत्या की साजिश वीडियो कॉल पर रचकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने गंभीरता से इस साजिश को लेकर कार्रवाई की और मुख्य आरोपी संदीप शर्मा सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक वीडियो पहुंचा, जिसमें तीन युवक 18 नंबर रोड कैंप-1 निवासी एक युवक की हत्या की योजना बना रहे थे। वीडियो को देखकर एसपी शुक्ला ने इसे गंभीरता से लिया और छावनी थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

naidunia_image

वीडियो कॉल पर क्रिमिनल्‍स के साथ की मीटिंग, रची हत्‍या की साजिश

पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी संदीप शर्मा (25), मनीष दास मानिकपुरी (20) और बाबी सिंह (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संदीप शर्मा की पत्नी ने उसे छोड़कर एक अन्य युवक से शादी कर ली थी, जिससे वह नाराज था और बदला लेने की योजना बना रहा था। आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो कॉल पर हत्या की साजिश रची और इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे पुलिस तक मामला पहुंचा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है और उनके खिलाफ जेल की सजा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों का जुलूस निकालने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चार माह से सोए देव देवउठनी एकादशी पर जागेंगे कल,भगवान विष्णु चार्तुमास का होगा समापन, गृह प्रवेश, अनुष्ठान, विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य होंगे शुरू
Next post ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की अनोखी पहल, बहन बेटी की शादी के लिए सहायता राशि की घोषणा