झारखंड रांची में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 में दुर्ग रेंज के सहायक उपनिरीक्षक का शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया

रांची (झारखंड) में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 में देशभर के 28 राज्यों की पुलिस टीमों और अर्धसैनिक बलों के कुल 1228 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अर्जित किया।

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही, दुर्ग रेंज के बालोद जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धरम भूआर्य ने भी अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पुलिस ऑपरेशन इवेंट पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य का चयन किया गया था, जिसके बाद उन्होंने झारखंड में आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज सहित छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई में बाबा की बारात: 26 फरवरी को निकलेगी सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी बारात, देशभर की झांकी निकलेगी
Next post हर पोस्टिंग में मैडम ने किया ‘काला कांड’, उमरिया कलेक्टर ने भेजी रिपोर्ट तो कमिश्नर ने नाप दिया